देखा उसको धड़का दिल
तोड़ कफ़स फिर निकला दिल
सारी दुनिया दुनिया है
अपना है तो उसका दिल
पागल है दीवाना है
सोलह बरस का लड़का दिल
और किसी की सुनता नहीं
बात दिलों की लिखता दिल
इश्क़ करेगा ये कैसे
हालातों का मारा दिल
खूब दुआएं दी उसको
करता भी क्या टूटा दिल
– रोहित गुस्ताख़
Bahut muhabbat Sonal bhai ♥️
उत्क्रष्ट् , shandar, keep it UP.